गाजियाबाद से लखनऊ जाने वालों को अब परेशानियों से नहीं जूझना पड़ेगा। त्योहारी सीजन में रेलवे ने नई दिल्ली-लखनऊ के बीच प्रीमियम ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। सप्ताह में चार दिन संचालित इन ट्रेनों को अब रेलवे प्रतिदिन चलाएगा।
प्रीमियम ट्रेनें नई दिल्ली और लखनऊ के बीच सिर्फ दो स्टेशनों गाजियाबाद और मुरादाबाद में रुकेंगी। त्योहारी सीजन के दौरान लखनऊ रूट की ज्यादातर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं।
ऐसे में प्रीमियम ट्रेनें त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत देंगी। गाजियाबाद में प्रीमियम ट्रेनें सिर्फ दो मिनट रुकेंगी, जबकि मुरादाबाद में इनका स्टापेज 10 मिनट का होगा।
रेलवे के पीआरओ एएस नेगी ने बताया कि प्रीमियम ट्रेनों का संचालन सप्ताह में चार दिन किया जा रहा है। अब पूरे सप्ताह ये दौड़ेंगी। इनमें बुकिंग शुरू हो गई हैं।