फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं में जरूरी पोषक तत्वों की कमी गर्भ में पल रहे नौनिहाल को अपंग बना रही है। शरीर में खासतौर से फॉलिक एसिड (विटामिन-बी9) की कमी से जन्म लेने वाले कई बच्चे के होठ कटे होते हैं। फोर्टिस अस्पताल के एक सर्वे में यह तथ्य सामने आया है।
विज्ञापन


फोर्टिस अस्पताल के डेंटल साइंस विभाग के मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉक्टर गगन सभरवाल ने बताया कि हाल ही में फरीदाबाद में जन्मजात कटे होठों के बच्चों के परिवार के बारे में अध्ययन किया गया।

विभिन्न इलाके से 140 बच्चों पर किए गए अध्ययन में सबसे मुख्य बात गर्भ धारण के दौरान शरीर में पोषक तत्वों की कमी रही। शरीर में फॉलिक एसिड की कमी से बच्चे के होठ का हिस्सा पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ बच्चों में कटे होठ के साथ जन्म लेने का कारण आनुवांशिक भी हैं। उसके परिवार में कोई कटे होठ के साथ पैदा हुआ था। वे संचारित होकर उसके बच्चे में आ गया, लेकिन इसकी संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन

फॉलिक एसिड की मात्रा सही होनी चाहिए

डॉक्टरों के मुताबिक गर्भधारण से पहले अगर महिलाओं में 400 माइक्रोग्राम फॉलिक एसिड हो तो 70 प्रतिशत संभव है कि बच्चे में किसी भी तरह की बीमारियां नहीं होंगी।
 
कटे होठ वाले बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था ऑपरेशन स्माइल की ऑल इंडिया चेयरमैन डॉ. रश्मि तनेजा कहती हैं कि भारत में पैदा होने वाला हर सातवां बच्चा इस बीमारी का शिकार हो रहा है।

इस बीमारी से शिकार बच्चों का ताल्लुक अक्सर निम्न या मध्यम निम्न परिवार से होता है। डॉ. रश्मि कहती हैं कि गुड़गांव में कटे होठ पैदा होने वाले बच्चों की वास्तविक संख्या और कारणों का पता लगाने के लिए जल्द ही अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें