फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली के लाल किला परिसर से कीमती कलश चोरी, संदिग्ध की हुई पहचान; CCTV कैमरा में आया नजर

Sat, 06 Sep 2025 10:07 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Red Fort Theft Case: राजधानी दिल्ली के लाल किला परिसर में एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान कीमती कलश चोरी हो गया है। जिससे आयोजन स्थल पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है। एक बार फिर लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ गए हैं।
विज्ञापन
लाल किला - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के लाल किले परिसर से कीमती कलश चोरी हुआ है मामले को लेकर दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है। सीसीटीवी के जरिए आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि लाल किला परिसर में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान लाल किला परिसर से एक बड़ी झारी, सोना, नारियल और लगभग 760 ग्राम सोना, हीरे, माणिक और पन्ना जड़ी एक छोटी झारी चोरी हो गई।

विज्ञापन

 

पुलिस ने आगे कहा कि व्यवसायी सुधीर जैन प्रतिदिन पूजा के लिए कलश लाते थे। पिछले मंगलवार को यह कार्यक्रम के बीच में मंच से गायब हो गया। संदिग्ध की गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें