फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून और प्री-मानसून के मिलन से होगी झमाझम बारिश

Tue, 23 Jun 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून और प्री-मानसून बारिश के एक साथ आने से इस बार एनसीआर में झमाझम बारिश होगी। ऐसा करीब पांच साल बाद हो रहा है जब प्री-मानसून के साथ ही मानसून आ रहा है। इससे अच्छी बारिश का फायदा लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन


मानसून एक्सप्रेस सभी पूर्वानुमानों को किनारे करते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है। इससे सभी केचेहरे खिलने लगे हैं। उम्मीद है इसका लाभ किसानों को मिलेगा और पैदावार अच्छी रहेगी।

मानसून की शुरुआती गति काफी धीमी थी और इसकेकमजोर रहने का अनुमान था। इसके बाद लगातार ताकतवर हुआ मानसून तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में आए कई विक्षोभ का असर भी मानसून की चाल पर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन


एनसीआर में मानसून से करीब एक सप्ताह पहले प्री मानसून की बारिश होती थी। इस बार मानसून की तेज गति प्री -मानसून के साथ ही पहुंच रही है। इससे एनसीआर में झमाझम बारिश की उम्मीद की जा रही है।

मौसम वैज्ञानिक डा. विवेक राज सिंह केअनुसार प्री-मानसून 27 जून को आना था। मानसून की गति को देखकर लग रहा है कि यह 25-26 जून तक एनसीआर में पहुंचेगा।

ऐसे में प्री-मानसून और मानसून की बारिश साथ-साथ होगी। इससे जोरदार बारिश होगी। जुलाई में 22-23 फीसदी बारिश ज्यादा होने की उम्मीद है। इससे अच्छी फसल और अच्छी पैदावार की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें