फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पत्राचार विद्यालयों के छात्रों के लिए प्री बोर्ड परीक्षाएं सात जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
-दसवीं-बारहवीं के छात्रों का इन परीक्षाओं में बैठना अनिवार्य
विज्ञापन


-11 जनवरी को समाप्त होगी परीक्षा, सेंटर पर तीस मिनट पहले पहुंचना जरूरी

-मॉर्निंग व इवनिंग शिफ्ट में अलग-अलग होंगी परीक्षाएं

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की फरवरी में होने वाली दसवीं व बारहवीं बोर्ड की परीक्षा से पहले स्कूलों में प्री-बोर्ड की हलचल शुरु हो गई है। पत्राचार से दसवीं बारहवीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए प्री बोर्ड की परीक्षाएं सात जनवरी से शुरू होंगी। शिक्षा निदेशालय के पत्राचार विद्यालय शाखा ने इसके लिए परीक्षा तिथियां जारी की हैं। पत्राचार के छात्रों का इन परीक्षाओं में बैठना अनिवार्य है। दोनों कक्षा के लिए केंद्रीयकृत प्री-बोर्ड परीक्षा सात जनवरी से शुरू होगी। परीक्षाओं का समापन 11 जनवरी को होगा। प्री-बोर्ड परीक्षाएं सुबह व शाम की पालियों मेें अलग-अलग समय पर होगी। सुबह की पाली में परीक्षा 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी, जबकि शाम की पाली वाले स्कूलों में परीक्षा का आयोजन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होगा।

दसवीं का पहला पेपर सात जनवरी को अंग्रेजी का होगा। आठ जनवरी को हिंदी, नौ जनवरी को सोशल साइंस, 10 जनवरी को मैथमेटिक्स, होम साइंस व 11 जनवरी को साइंस एंड टेक्नोलॉजी का होगा। बारहवीं के आर्ट्स स्ट्रीम, कॉमर्स, साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए सात जनवरी को पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। 8 जनवरी को हिंदी, आठ जनवरी को शाम की पाली में कंप्यूटर साइंस, 9 जनवरी को आर्ट्स व कॉमर्स स्ट्रीम के लिए इकोनॉमिक्स, साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए फिजिक्स, इसी दिन शाम की पाली में भूगोल का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 जनवरी को आर्ट्स के छात्रों के लिए राजनीति विज्ञान, कॉमर्स स्ट्रीम के लिए एकाउंटेंसी, साइंस स्ट्रीम के लिए बॉयोलॉजी का पेपर होगा। इसी दिन शाम की पाली में सोश्योलॉजी, गणित, का पेपर होगा। जबकि 11 जनवरी को इतिहास, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री व शाम की पाली में होम साइंस का पेपर आयोजित होगा। शिक्षा निदेशालय ने इन प्री बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में स्पष्ट किया है कि छात्रों के लिए सेंटर पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण लेकर आने की पूरी तरह से मनाही है। छात्रों को अपने सेंटर पर कम से कम 30 मिनट पहले आई कार्ड के साथ पहुंचना होगा। प्री बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र सीबीएसई पैटर्न पर ही तैयार होंगे जिससे कि छात्रों की बोर्ड परीक्षा का तैयारी बेहतर तरीके से हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें