फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत भूषण का योगी से सवाल, क्या उनमें एंटी कृष्ण स्क्वाड बनाने की हिम्मत है

Mon, 03 Apr 2017 11:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले यूपी के सभी थानों में एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया। मनचलों पर नियंत्रण लगाने के लिए गठित इस टीम ने जिस तरह से कार्यवाही की उसे लेकर काफी विवाद भी पैदा हो गया।
विज्ञापन


जिसके बाद खुद मुख्यमंत्री को सफाई देते हुए कहना पड़ा कि इस टीम का मकसद मनचलों पर नियंत्रण लगाना है और इसकी आड़ में किसी भी आम आदमी को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

योगी की एंटी रोमियो स्‍क्वाड पर अब देश के जाने-माने वकील और स्वराज अभियान के नेता प्रशांत भूषण ने गंभीर टिप्पणी की है। प्रशांत भूषण ने अपने ट्वीट में कहा है कि क्या योगी में इनती हिम्मत है कि वो एंटी कृष्‍ण स्‍क्वाड बना सकें।
विज्ञापन

  Romeo loved just one lady,while Krishna was a legendary Eve teaser.Would Adityanath have the guts to call his vigilantes AntiKrishna squads? https://t.co/IYslpP0ECv — Prashant Bhushan (@pbhushan1) April 2, 2017
विज्ञापन

क्या है प्रशांत भूषण का ट्वीट

प्रशांत भूषण - फोटो : ANI
प्रशांत भूषण ने रविवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा कि रोमियो तो सिर्फ एक महिला से प्यार करता है जबकि, कृष्‍ण तो प्रसिद्घ ईव टीजर थे। क्या योगी आदित्यनाथ में इतनी हिम्मत है कि वो एंटी कृष्‍ण स्क्वाड बना सकें।

हालांकि प्रशांत भूषण की इस टिप्पणी के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर इस लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ लोगों ने प्रशांत भूषण की इस बात के लिए आलोचना भी की है कि उन्हें भगवान कृष्‍ण को इस विवाद में शामिल नहीं करना चाहिए था।

एक शख्स ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि रोमियो और कृष्‍ण ने कभी किसी नारी की इच्छा के विरुद्घ रासलीला नहीं जबकि आज के दौर में बाइक सवार लड़के लड़कियों की चुन्नी खींच ले जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें