फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारों ने युवती को ऑटो से घसीटा, पुलिस आरोपियों की तलाश में

Mon, 30 Sep 2019 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

राजधानी में झपटमार विरोध करने पर महिलाओं को बुरी तरह घायल कर रहे हैं। उत्तरी दिल्ली के पॉश इलाके सिविल लाइंस में 26 साल की युवती निधि कपूर को झपटमारी के दौरान बदमाशों ने ऑटो से घसीट लिया। ऑटो से गिरकर निधि बुरी तरह जख्मी हो गईं। 

विज्ञापन


इसके बाद बदमाश उनका पर्स लूटकर फरार हो गए। पीड़िता को जख्मी हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, निधि कपूर परिवार के साथ उत्तरी दिल्ली के पॉश इलाके राजपुर रोड पर रहती हैं। पढ़ाई के बाद निधि अपने परिवार का कारोबार देखती हैं। शनिवार को उन्हें कुछ खरीदारी करने मार्केट जाना था। 
विज्ञापन


निधि अपनी मां के साथ घर से ऑटो में सवार होकर सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन जाने लगीं। सुबह करीब 9 बजे जैसे ही इनका ऑटो शामनाथ मार्ग पर पहुंचा, अचानक पीछे से आए बदमाशों ने निधि के पास से उनका पर्स झपटने की कोशिश की। 

निधि ने पर्स ठीक से पकड़ रखा था। बदमाशों ने जोर से पर्स को झटका दिया तो निधि चलते ऑटो से नीचे गिर गईं। वारदात के बाद बदमाश पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में मोबाइल के अलावा दस हजार रुपये व अन्य कीमती सामान था। 

इधर, वारदात में बुरी तरह घायल निधि को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

मादीपुर में महिला को घसीटने वाले दो धरे

मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास लूटपाट की कोशिश के दौरान पत्रकार की मां को घसीटने वाले दो बदमाशों रघुवीर नगर निवासी रहमान (22) और मादीपुर निवासी रवि (22) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनका एक साथी फरार है।

जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि रवि पर पहले से लूटपाट और चोरी के मामले दर्ज हैं। 15-20 दिन पहले जेल से निकलने के बाद रवि ने साथियों संग महाराजा अग्रसेन अस्पताल से बाइक चुराई थी। इसका इस्तेमाल वह लूटपाट और झपटमारी में कर रहा था। 

27 सितंबर को तड़के साढे़ चार बजे पश्चिमपुरी निवासी उर्मिला भामरी झंडेवालान मंदिर जाने के लिए मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान, बाइक सवार तीन बदमाश आए और बैग छीनने की कोशिश करने लगे। 

विरोध करने पर बदमाश उर्मिला को घसीटने लगे। इससे उन्हें चोटें आई। वहां से गुजरे एक बाइक सवार ने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए। 

रविवार तड़के पुलिस पिकेट पर तैनात हवलदार सतवीर, सिपाही संदीप और केदार ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका तो वे रफ्तार तेज कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने रफ्तार बाइक से पीछा कर उन्हें दबोच लिया। बदमाशों ने बताया कि वे तड़के वारदात करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें