फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश राज ने की केजरीवाल से मुलाकात, विभिन्न मुद्दों के समाधान के तरीकों पर की चर्चा

Thu, 10 Jan 2019 06:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
PRAKASH RAJ
विज्ञापन

अभिनेता प्रकाश राज ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। हाल ही में प्रकाश राज ने आम चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


अभिनेता ने सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की। प्रकाश राज भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली वर्तमान केन्द्र सरकार के प्रति अपने विचारों को लेकर मुखर रहे हैं।

पिछले सप्ताह राज ने कहा था कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर बेंगलुरु मध्य संसदीय सीट से मैदान में उतरेंगे। बैठक के बाद प्रकाश राज ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हें और आम आदमी पार्टी को मेरे राजनीतिक सफर में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन


केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ने भी समर्थन करते हुए कहा कि सभी ‘अच्छे लोगों’ को राजनीति में आना चाहिए। राज भी अपनी दोस्त और वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश के लिए न्याय मांगने वालों में से एक रहे हैं। सितंबर 2017 में गौरी लंकेश की उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें