नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने मंगलवार को छठे पातशाह गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर कमेटी के विभिन्न गुरुद्वारों में गुरमत समागम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा मजनू का टीला में आयोजित हुआ, जहां रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर किया। इस मौके पर डीएसजीएमसी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने संगत को कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब ने सिख पंथ को मीरी और पीरी का सिद्धांत देकर आध्यात्मिकता और शक्ति का अद्वितीय संदेश दिया। समारोह में जसबीर सिंह जस्सी, रमिंदर सिंह स्वीटा, सतनाम सिंह जग्गा, अमरजीत सिंह पिंकी, बाबा सतनाम सिंह कार सेवा वाले आदि मौजूद थे। ब्यूरो