नई दिल्ली। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर संत राजिंदर सिंह ने चिकित्सकों,नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों की निस्वार्थ सेवा को नमन करते हुए कहा कि चिकित्सक समाज के लिए समर्पण और सेवा का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि शारीरिक उपचार के साथ मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार नियमित ध्यान-अभ्यास तनाव को कम करता है और व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। राजिंदर सिंह ने चिकित्सकों से मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली के साथ ध्यान अपनाने के लिए भी प्रेरित करने का आह्वान किया। संवाद