फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: घंटों बिजली गुल, गर्मी और अंधेरे से बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिन भर अंधेरा रहने के कारण छात्रों को पढ़ने में हो रही है दिक्कत
विज्ञापन

- चक्कर आने और बीपी कम होने जैसी दिक्कतों का कर रहे हैं सामना

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। चौहान पट्टी इलाके में घंटों बिजली गायब रहने से लोगों की परेशान बढ़ती जा रही है। लोगों को उमस भरी गर्मी के दिनों में बिना पंखे और कूलर के घरों में रहना बेहद मुश्किल हो जाता है। वहीं, बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही लोगों को पीने के पानी और रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद बिजली की समस्या में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली के चौहान पट्टी इलाके में पिछले काफी समय से बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई-कई घंटों तक बिजली न आने के कारण गर्मी में हालात खराब हो जाते हैं। पंखे और कूलर न चलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस में समय बिताना पड़ रहा है। कई बार लंबे समय तक बिजली न आने के कारण फ्रिज में रखा खाना और अन्य जरूरी सामान भी खराब हो जाता है। दिन के समय भी घरों में अंधेरा छाया रहता है, जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को होती है। चौहान पट्टी निवासी अर्जुन ने बताया कि वह 12वी कक्षा के क्षात्र हैं। इलाके में कई-कई घंटों तक बिजली न आने के कारण वह पढ़ाई को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। ब्रिजेश ने बताया की घंटों तक बिजली न आने के कारण गर्मी में लोगों की हालत खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें