फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहे ने गुल कर दी 30 से अधिक गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ के बिजलीघर की इनकमिंग मशीन में शुक्रवार सुबह एक चूहे के घुसने से आग लग गई। इससे 30 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


वहीं इस घटना से विद्युत निगम को लाखों की चपत लगी है। बिजली कर्मी मशीनें ठीक करने में जुटे हैं। उधर, अफसर रात तक सप्लाई सुचारू होने की बात कह रहे हैं।

शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बहादुरगढ़ के बिजलीघर की इनकमिंग मशीन में अचानक आग लग गई। कर्मचारियों समेत आसपास के लोगों ने रेत-मिट्टी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन करीब डेढ़ घंटा बाद ही मशीनों में फिर से आग लग गई और 30 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।

6 माह पहले भी ऐसा हो चुका है

आग बुझाने के बाद जब विद्युत निगम के कर्मचारियों ने जांच पड़ताल की तो इनकमिंग मशीन की वायरिंग में एक चूहा मरा हुआ फंसा था। बता दें कि करीब 6 माह पहले भी बहादुरगढ़ के बिजलीघर में चूहे के फंसने से मशीन में आग लग गई थी।

बिजली सप्लाई ठप होने से बहादुरगढ़ समेत आसपास के ग्रामीण अंचल की पेयजल सप्लाई ठप हो गई है।

वहीं हापुड़ के मजीदपुरा में भीषण गर्मी में बिजली किल्लत से नागरिक पहले ही खासे परेशान हैं। ऐसे में लाइनमैन तार जोड़ने के नाम पर नागरिकों से खुली उगाही कर रहे हैं।

पैसे नहीं दिए तो नहीं जोड़ी तार

मजीदपुरा के लोगों ने लाइनमैन की तरफ से मांगे गए 500 देने से मना किया तो उसने तार जोड़ने से इंकार कर दिया।

इससे गुस्साए मोहल्लेवासियों ने अतरपुरा बिजलीघर का घेरावकर जोरदार हंगामा किया। एसडीओ ने लाइनमैन को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई, इस संबंध में लाइनमैन से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

मोहल्ला मजीदपुरा को बिजली आपूर्ति दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर के फीडर-6 से दी जाती है। शुक्रवार को मोहल्ला की गली नंबर-5 में तार टूट गया।

गर्मी से बौखलाए लोगों ने काटा बवाल

इससे भीषण गर्मी में मोहल्लेवासियों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने अतरपुरा बिजलीघर पर जोरदार हंगामा किया। हालांकि एसडीओ के आश्वासन पर मोहल्लेवासी शांत हुए।

मामले की गंभीरता पर एसडीओ ने लाइनमैन को मौके पर बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। एसडीओ संदीप चौहान का कहना है कि कार्य के दौरान रिश्वतखोरी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

स्पेशल शेड्यूल की पोल खुली

गढ़मुक्तेश्वर में रमजान के मद्देनजर लागू किए गए स्पेशल शेड्यूल की पहले ही दिन पोल खुली। अंधाधुंध बिजली कटौती होने से गर्मी और मच्छरों के प्रकोप समेत रोजदारों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा।

बता दें कि रमजाह माह में प्रदेश शासन ने बिजली सप्लाई में विशेष सुधार की कड़ी हिदायत दी हुई है, इसके तहत पावर कारपोरेशन लखनऊ ने स्पेशल शेड्यूल लागू किया हुआ है।

परंतु रमजान के पहले ही दिन पावर कारपोरेशन के दावों की पोल खुलकर सामने आ गई। क्योंकि दिन वाली शिफ्ट में सुबह 12 से 2 बजे के बीच बिजली ने एक मिनट के लिए भी दर्शन नहीं दिए।
विज्ञापन

दो शिफ्टों में मिलेगी 10 घंटे बिजली

हापुड़ के देहात अंचल को अब दिन और रात की दो शिफ्टों में 10 घंटे आपूर्ति मिलेगी।कंट्रोल से देहात का नया बिजली शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

नया शेड्यूल 17 जुलाई तक लागू रहेगा। देहात अंचल में बिजली की अघोषित कटौती से हाहाकार मचा है। किसानों की समस्या पर लखनऊ कंट्रोल से देहात का नया बिजली शेड्यूल लागू कर दिया गया है।

अब देहात को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक व शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक बिजली आपूर्ति मिलेगी। यह शेड्यूल 17 जुलाई तक लागू रहेगा। एसडीओ यशपाल मलिक का कहना है कि देहात का नया शेड्यूल मिल चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें