नई दिल्ली में तकनीकी और मरम्मत कार्य के नाम पर एनडीपीएल, राजधानी और यमुना पावर लिमिटेड के कई इलाकों में आज बिजली प्रभावित हो सकती है।
बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड की सप्लाई वाले इलाके के समयपुर में सुबह 11 से दोपहर 2, बवाना के भाग्य विहार, घेवरा गांव, कंझावला इंडस्ट्रीयल एरिया में 10:30 से 1:30, योगीपुरम् में दो से 4:30, सिविल लाइंस के जैन कॉलोनी में 10:15 से 2:15 तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
चन्द्रावल रोड, आर्य समाज मंदिर, जीटी रोड में 10:30 से 5:30, संत परमानंद अस्पताल 12 से 3, एएफएस मॉल अपार्टमेंट में एक से तीन, मजनू का टिला में 1:15 से 4, केशवपुरम के भारत नगर डबल स्टोरी में दोपहर 2 से शाम 5 बजे, मंगोलपुरी के राजीव नगर में 11 से 4:30, मॉडल टाउन के सुरज नगर में 10:15 से 3:15 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
मोती नगर के साउथ पटेल नरग और रंजित नगर, रामगढ़ कॉलोनी और बसई दारापुर में 11 से दो, नारायणा इंडस्ट्रीयल इलाका फेज दो में 1:30 से 4:30, नरेला के पल्ला में 10 से 12, शास्त्री पार्क, कौशिक इन्क्लेव, फुल बाग और केशव नगर में 10:30 से 1:30, राजीव कॉलोनी, संजय कॉलोनी में 11 से 5 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।
पीतमपुर के डीपी ब्लॉक में 10 से पांच, रोहिणी के हरगोविंद विहार, विजय विहार फेज दो में 11 से पांच, शालीमार बाग के एडी ब्लॉक में 10 से 2:30 और स्वरूप नगर में 11 से दो बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
राजधानी पावर लिमिटेड की सप्लाई वाले इलाके के छतरपुर, आया नगर, मालवीय नगर, निहाल विहार, कमरुद्दीन नगर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक , महावीर इन्क्लेव में 11 से शाम चार बजे, बामनौली गांव, डिफेंस कॉलोनी के कुछ इलाकों में सुबह दस से चार बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।
वहीं यमुना पावर लिमिटेड के करोल बाग में 10:30 से 4:30 बजे, खिचड़ीपुर मेन रोड पर 10 से 5, पांडव नगर इलाके में सुबह दस से चार बजे के अलावा कई अन्य इलाकों में दो से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।