फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बदरपुर फीडर पर बढ़ते लोड से बिजली संकट गहराया, नए 33 केवी सब-स्टेशन की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नूंह।
विज्ञापन


जिले के नगीना सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले बदरपुर फीडर पर लगातार बढ़ते विद्युत भार के कारण क्षेत्र में बिजली संकट गहराता जा रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बलैई, बनारसी, बदरपुर, खुशपुरी, इमामनगर, सरल सहित आसपास के कई गांवों के हजारों उपभोक्ता बार-बार बिजली कटौती से परेशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन बदरपुर फीडर पर अत्यधिक लोड होने से आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। इसका असर किसानों की सिंचाई, विद्यार्थियों की पढ़ाई, छोटे व्यापारियों के कारोबार और आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने हरियाणा सरकार, ऊर्जा मंत्री, स्थानीय विधायक और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) से मांग की है कि बलैई, बनारसी, बदरपुर क्षेत्र के मध्य जल्द से जल्द नया 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन स्थापित किया जाए। उनका कहना है कि इससे बदरपुर फीडर का लोड कम होगा, बिजली आपूर्ति सुचारु होगी और भविष्य में बढ़ती मांग को भी पूरा किया जा सकेगा। ग्रामीणों ने सरकार से इस जनहित की मांग पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है।
कांग्रेस विधायक मामन खान का कहना है कि बदरपुर फीडर पर ज्यादा लोड होने के कारण बिजली की पूर्ति नहीं हो पाती है। हमने कई बार मांग की है कि यहां नया 33 केवी का सब स्टेशन बनाया जाए। जिससे क्षेत्र के लोगों को समय पर बिजली आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें