फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम ने जारी किया कटौती का नया शेड्यूल

Thu, 27 Apr 2017 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
power cut
विज्ञापन
भीषण गर्मी में ग्रामीणों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम गांवों में तीन फेस में बिजली सप्लाई करेगा। इसके लिए बुधवार शाम को निगम ने नया शेड्यूल जारी किया है। इसके अंतर्गत 12 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। 
विज्ञापन


बिजली का नया शेड्यूल दो ग्रुप में तैयार किया गया है। इसमें थ्री फेस और सिंगल फेस की पावर सप्लाई के लिए समय निर्धारित किया गया। वहीं, कृषि के लिए फीडरों पर बिजली आपूर्ति का भी शेड्यूल जारी किया गया है।      
 
दरअसल, लाइनलॉस से हो रहे घाटे से उबरने के लिए बिजली निगम कटौती का फॉर्मूला अपना रहा है। इससे पहले शहरी क्षेत्र के अधिक लाइनलॉस वाले इलाकों में दो से आठ घंटे तक की कटौती का शेड्यूल जारी हो चुका है। अब ग्रामीण इलाकों में भी कटौती झेलनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


बिजली निगम के अधिकारियों की मानें तो ग्रामीण क्षेत्रों में लाइनलॉस अधिक है। ऐसे में यहां भी कटौती का फैसला लिया गया है। कटौती का शेड्यूल बुधवार रात से लागू कर दिया गया है। ग्रुप के हिसाब से यह शेड्यूल हर तीन दिन में बदलता रहेगा। नए शेड्यूल के मुताबिक, गांवों में 12 घंटे की कटौती होगी। कृषि फीडरों को 16 घंटे का कट झेलना होगा।       
    
कृषि के लिए आठ घंटे बिजली      
बिजली निगम ने कृषि आधारित फीडरों के लिए आठ घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की है। इसमें ग्रुप एक के तहत सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति की जाएगी। शाम को 6 बजे से 7 बजे तक आपूर्ति की जाएगी। वहीं, ग्रुप दो में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक आपूर्ति की जाएगी। शाम 4 बजे से 6 बजे तक आपूर्ति आ जाएगी।       
   
ग्रुप 1   थ्री फेस आपूर्ति का समय     सिंगल फेस आपूर्ति का समय 
         रात 11 से सुबह 5 बजे        सुबह 5 से 6 बजे      
          शाम 4 से 6 बजे                 शाम 6 से 9 बजे      
          2 सुबह 5 से दोपहर 12 बजे  दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे      
          शाम 6 से 7 बजे                  शाम 7 से 9:30 बजे      

जिन ग्रामीण क्षेत्रों में लाइनलॉस ज्यादा है उनके लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। इस नई प्लानिंग से लाइनलॉस को कम करने में सहायता मिलेगी। फिलहाल लोगों को 12 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी।       
विज्ञापन

- मुकेश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें