फरीदाबाद में बिजली उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप बिजली बिल मिलने का सिलसिला जारी है। इसलिए बिजली निगम मुख्यालय ने सभी निगम कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह तीन घंटे बिलिंग समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए हैं।
उम्मीद है कि इस कोशिश से उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल ठीक कराने के लिए परेशान नहीं होना पडे़गा। सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक सभी एसडीओ कार्यालय व एक्सईएन कार्यालयों में उपभोक्ता अपने बिजली बिल ठीक करवा सकेंगे।
इसके अलावा मीटर रीडिंग, कनेक्शन और बिजली बिलिंग संबंधित समस्याओं को कम्प्यूटरीकृत शिकायत निवारण प्रणाली में दर्ज भी करना होगा। जिस पर संबंधित अधिकारी को 24 घंटे में कार्रवाई रिपोर्ट देनी होगी।
एसई आरएस यादव ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हो गए हैं। सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देशों के अनुसार काम करने के लिए कहा गया है।