गोविंदपुरी के तुगलकाबाद में केरोसीन डालकर युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। आग की लपटों में घिरा युवक इधर-उधर भागता रहा। युवक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी कुछ ही घंटों बाद मौत हो गई।
बुधवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विक्रम (25) गली नंबर-छह, हनुमान विहार ओल्ड फरीदाबाद में रहता था और कंप्यूटर हार्डवेयर का काम करता था। उसकी शादी प्रजापति मोहल्ला, तुगलकाबाद दिल्ली में रहने वाली युवती से हुई थी। उसका करीब चार वर्ष से तलाक का मामला चल रहा था।