फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहब हमें इस कुत्ते बचाओ, ये मुर्गी खा जाता है'

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में एक कुत्ता है जो कभी उनकी मुर्गी खा जाता है तो कभी उनकी बकरी के बच्चो को खा जाता है। इसमें ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


गांव के लोग कुत्ते के खिलाफ मारपीट करने की तैयारी करते हैं तो उसी समय उसका मालिक आ जाता है और मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। घटना जेवर कोतवाली क्षेत्र के किशोरपुर गांव की है।

यह बात जेवर कोतवाली क्षेत्र के किशोरपुर गांव निवासी हरिकिशन पुत्र मशी ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखी है। पीड़ित का कहना है कि पड़ोसी ने एक कुत्ता पाल रखा है। पड़ोस के लोगों की कई बकरी और बकरियों के बच्चों को काट लिया है और उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते ने मचा रखा है आतंक

इसके अलावा उनकी मुर्गियों के चूजों को खा जाता है और कई मुर्गियों को मारकर खा गया है। पीड़ित ने तहरीर में लिखा है कि पड़ोसी के कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। ओमवती की बकरी के बच्चे को खा गया। खद्रपाल, अब्दुल्ला, लालाराम समेत कई लोगों की मुर्गियों और उनके चूजों को अकसर खा जाता है।

जब भी कुत्ते के खिलाफ मारपीट करने के लिए पीड़ित लोग आगे बढ़ते हैं तो कुत्ता मालिक लठ लेकर सामने खड़ा हो जाता है। पीड़ित ने प्रार्थना-पत्र में कोतवाल से गुहार लगाई है कि कुत्ते और उसके मालिक से पीड़ितों को बचाया जाए।

साथ ही कुत्ते और कुत्ते के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाए, जिससे उन्हें छुटकारा मिल सके। एसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह ने कहा है कि शिकायत के आधार पर कुत्ते और कुत्ते के मालिक पर कार्रवाई कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें