नई दिल्ली। भारतीय पोल्ट्री उपकरण निर्माता संघ (आईपीईएमए) ने बृहस्पतिवार को द पार्क होटल, नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 18वें पोल्ट्री इंडिया एक्सपो 2026 की घोषणा की। आईपीईएमए अध्यक्ष उदय सिंह बयास ने कहा कि एक्सपो पोल्ट्री क्षेत्र में रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता के अवसर बढ़ाने का मंच बनेगा। इसका आयोजन 24 से 27 नवंबर तक हैदराबाद में होगा। आयोजकों के अनुसार, इसमें 120 से अधिक देशों के 550 से अधिक प्रदर्शकों और 51 हजार से अधिक उद्योग विशेषज्ञों के शामिल होने की उम्मीद है। संवाद