कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के पोस्टर अब गाजियाबाद में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब उनसे गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपील की गई है। पोस्टर में लिखा हुआ है कि 'गाजियाबाद करे पुकार, राबर्ट वाड्रा अबकी बार।' निवेदक में गाजियाबाज यूथ कांग्रेस का नाम लिखा है।
बुधवार शाम को उन्होंने कहा, कई जगह से लोगों के निवेदन आ रहे हैं कि मैं उनके यहां से चुनाव लड़ूं। मैं सही समय पर फैसला लूंगा। बता दें कि राबर्ट वाड्रा को लेकर कई दिनों से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।