दिल्ली में आम आदमी पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के बीच पोस्टर वार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, बल्कि ये अपने अगले चरण में पहुंच गया है।
दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल सरकार के 6 महीने पूरे होने पर शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में भाजपा ने दिल्ली सरकार पर ढेरों आरोपों की बौछार की है।
इस पोस्टर में भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर बेहद तीखे रूप में हमला किया है। इस पोस्टर में उन्होंने लिखा है कि, '6 माह 36 बवाल वाह रे केजरीवाल' और इस तरह ये पोस्टर वार अपने एक अलग स्तर पर चला गया है।