फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather: महीने की शुरुआत बारिश के साथ... दिल्ली-एनसीआर में सुबह से रिमझिम, कई दिन बरसेंगे बदरा

Fri, 01 Aug 2025 06:18 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह सिलसिला तीन अगस्त तक जारी रह सकता है। 
विज्ञापन
एनसीआर में बारिश... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पर मानसून मेहरबान बना हुआ है। बीते दो दिन से राजधानी में जमकर बदरा बरस रहे हैं। आज भी सुबह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए हल्की वर्षा होने की संभावना जताई थी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन


बुधवार को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहा। कल सुबह से ही झमाझम बारिश हुई। इस दौरान आसमान में काली घटा छाई रही। इसके चलते मौसम सुहावना बना रहा। झमाझम बरसात ने जहां दिल्ली-एनसीआर वालों को उमस से राहत दिलाई, तो वहीं ये आफत बनकर भी बरसी। कई इलाकों में जलभराव के साथ घंटों तक लगे जाम दिल्ली-एनसीआर वालों की भी रफ्तार धीमी कर दी। सुबह समय से स्कूल-कॉलेज और दफ्तर पहुंचने वालों की परेशानी बढ़ी। बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में कई सड़कों पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।

Trending Videos

बारिश के बाद हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार सुबह 8:30 बजे से गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक सफदरजंग मानक वेधशाला में 39.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, गुरुवार सुबह 5:30 बजे तक दिल्ली में 16.6 बारिश हुई। पालम में 79, नजफगढ़ में 61, आया नगर में 51.1, रिज में 34.4, राजघाट में 9.8, लोधी रोड में 9.3 और पूसा में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 100 से 98 फीसदी रहा।

बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बारिश का यह सिलसिला अगले सात दिन तक रहेगा जारी
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह सिलसिला अगले सात दिनों तक या तीन अगस्त तक जारी रह सकता है। वहीं, शनिवार से आने वाले बुधवार तक दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। हालंकि, इस दौरान तापमान में मामूली बदलाव देखा जा सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की उम्मीद है। मंगलवार को अधिकतम 33 से 35 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रहेगा। बुधवार को थोड़ा नीचे गिरकर अधिकतम तापमान 32 से 34 के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट - फोटो : ANI
जुलाई में औसत से ज्यादा बारिश
जुलाई महीने में दिल्ली में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अब तक 259.3 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 209.7 मिमी है, जोकि 24 फीसदी अधिक है। वहीं, एक जून से अब तक दिल्ली में कुल 337.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि औसत 270.1 मिमी से अधिक है। इस महीने दिल्ली में अब तक कुल 14 दिन बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, जुलाई 2025 दिल्ली के लिए बारिश की मात्रा के मामले में भले ही कोई रिकॉर्ड न तोड़े, लेकिन बारिश के दिनों की संख्या ने सबका ध्यान खींचा है। मौसम विभाग के ग्रिडेड डेटा के अनुसार, इस महीने दिल्ली के किसी न किसी हिस्से में 31 में से 23 दिन बारिश हुई। अगर बात करें बारिश के दिनों की तो, यह 1901 के बाद से जुलाई का 22वां सबसे बारिश वाला महीना बन गया। हालांकि, बारिश के दिन ज्यादा थे, लेकिन कुल बारिश की मात्रा कुछ खास नहीं रही। 1 से 30 जुलाई तक दिल्ली में 150.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1901 के बाद से जुलाई के लिए 69वें स्थान पर है। यानी बारिश की मात्रा उतनी प्रभावशाली नहीं, जितनी बारिश के दिनों की संख्या से लगती है।
विज्ञापन

दिल्ली में हुई तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला
इस जुलाई में बारिश की मात्रा एलपीए से 14 फीसदी कम रही
1971-2020 के लंबे समय के औसत (एलपीए) से तुलना करें तो तस्वीर साफ होती है। इस जुलाई में बारिश की मात्रा एलपीए से 14 फीसदी कम रही, लेकिन बारिश के दिन 19 फीसदी (3.7 दिन) ज्यादा रहे, जो एलपीए के 19.3 दिनों के औसत से अधिक है। फिर भी, यह 22वां स्थान इतना चौंकाने वाला नहीं, क्योंकि जुलाई दिल्ली का दूसरा सबसे बारिश वाला महीना है और कई साल में 23 बारिश के दिन दर्ज हुए हैं। पुराने आंकड़ों (1901-1950) से तुलना करें तो यह जुलाई और भी खास लगता है, क्योंकि उस दौर के औसत से बारिश के दिन 26.2 फीसदी ज्यादा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें