फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण मजदूरों के पंजीकरण के लिए पोर्टल लांच, सरकार ने गिनाईं कई सुविधाएं

Sat, 16 May 2020 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
गोपाल राय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने निर्माण मजदूरों की सहूलियत के लिए एक नया वेब पोर्टल लांच किया है। सरकारी मदद पाने के पात्र मजदूर इस पर अपना पंजीकरण करने के साथ नवीनीकरण भी करवा सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल पर जाकर मजदूरों को जरूरी सूचनाएं देनी होंगी। इसके बाद सभी दस्तावेज प्रमाणित करवाने के लिए उनको सरकारी दफ्तर जाना होगा। इसकी सूचना भी उनको उनके मोबाइल पर दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल  www.edistrict.delhigovt.nic.in लांच किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर गोपाल राय ने बताया कि पोर्टल पर दूसरी कई सुविधाएं भी हैं। लेकिन अगर किसी को नवीनीकरण करवाना है तो उसे 62 नंबर और नए पंजीकरण के लिए 63 नंबर पर क्लिक करना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के 10 दिन बाद सामाजिक दूरी का पालन करते निर्धारित स्थान पर सभी मूल प्रमाण पत्रों को लेकर सत्यापन के लिए आना होगा। सत्यापन के बाद उन्हें लेबर कार्ड दे दिया जाएगा। इसके बाद वे सरकार की ओर से दी जा रही सभी सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। 

गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली में करीब 40 हजार निर्माण मजदूर अभी पंजीकृत हैं। लॉकडाउन की वजह से जिनका काम ठप होने पर सरकार ने पिछले महीने 5-5 हजार रुपये की मदद दी थी। लॉकडाउन बढ़ने से इनको मई महीने में भी 5-5 हजार की मदद दी गई है। इस दौरान देखा गया कि बहुत से निर्माण मजदूर हैं, जिनका अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है। इनके लिए सरकार ने पोर्टल शुरू किया है। शनिवार से वह इस पर अपना पंजीकरण कर सकेंगे। 
विज्ञापन


पोर्टल पर जाने पर देने होंगे दस्तावेज
गोपाल राय ने बताया कि पोर्टल पर जाने पर पहले आवेदक को अपना नाम व पूरा पता भरना होगा। इसके अलावा उनको अपने निवास स्थान का प्रमाण पत्र, जन्म का प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट का प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। इसके साथ ही 90 दिन तक काम करने का नियोक्ता या किसी यूनियन से मिला प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। इसके बाद उन्हें एक ओटीपी नंबर मिल जाएगा। 

वह ओटीपी नंबर डालते ही उनका पंजीकरण फार्म पूरा हो जाएगा और वे इसका प्रिंट आउट निकाल लेंगे। इसके बाद उनका सत्यापन किया जाएगा। पंजीकृत फार्म पर ही लिखा होगा कि उन्हें किस दिन और कहां पर सत्यापन के लिए अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों को लेकर भौतिक रूप से उपस्थित होना होगा। सत्यापन के लिए करीब 10 दिन बाद की तारीख दी जाएगी। इसके अलावा सभी को हम एसएमएस भेज कर भी सूचना देंगे कि उन्हें कब, कहां और कितने बजे तक पहुंचना है। वहां काउंटर पर सभी के सत्यापन की सभी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसके बाद उन्हें एक कार्ड दे दिया जाएगा। जिसके आधार पर सभी सुविधाएं दी जाएंगी। 

निर्माण मजदूर में शामिल तबका
बढ़ई, कारपेंटर, वायर बाइंडर, कंस्ट्रक्शन साइट पर तैनात चौकीदार, कंट्रीट मिक्सर पर काम करने वाले लोग, क्रेन आपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, लोहार, पंप ऑपरेटर, राजमिस्त्री, टाइल्स स्टोर फीटर, बेलदार, बेल्डर, मजदूर और कुली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें