फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गलत दिशा से आ रही पोर्श कार ब्रेजा कार से टकराई, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीतमपुरा इलाके में हुई घटना, पीड़ित कार चालक का फोर्टिस अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

मौर्या एन्क्लेव थाना पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मौर्या एन्क्लेव के पीतमपुरा इलाके में रविवार सुबह आमने-सामने से दो कार आपस में टकरा गई। हादसे में ब्रेजा कार चालक पार्थ और उसमें सवार राघव माथुर घायल हो गए। दोनों को फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है। ब्रेजा कार में सवार राघव माथुर ने बताया कि गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पोर्श कार की वजह से हादसा हुआ। पार्थ की हालात गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि रविवार सुबह मौर्या एन्क्लेव थाना पुलिस को आरपी चौक के जीडी गोयनका स्कूल के सामने पर सड़क हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि पोर्श कार और मारुति ब्रेजा कार के बीच आमने सामने की टक्कर हुई है। पुलिस ने हादसे में घायल ब्रेजा कार चालक 21 साल के पार्थ गंभीर को तुरंत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। कार में मौजूद राघव माथुर और आरोपी कार चालक आर्यन को मामूली चोट लगी थी। जिन्हें पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भगवान महावीर अस्पताल लेकर गई। जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं पार्थ का इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पार्थ अभी बयान देने की हालत में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें