यू-ट्यूब व सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो चलाने वाले युवक पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
वीडियो को प्रैंक वीडियो बताकर यू-ट्यूब व सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। जिसमें कनॉट प्लेस में एक युवक को लड़कियों को सरेआम चूमकर भागते हुए दिखाया गया है।
लोगों के विरोध को देखते हुए वीडियो को यू-ट्यूब से डिलीट कर दिया गया। साथ ही वीडियो डालने वाले युवक ने माफी भी मांगी थी। संयुक्त आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
जांच में यह बात सामने आयी थी कि यह वीडियो क्रेजी सुमित नाम के युवक ने यू-ट्यूब व फेसबुक पर अपलोड किया था। वह यू-ट्यूब पर वर्ष 2015 से सक्रिय है। उसने कई प्रैंक वीडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड किया है। जिस वीडियो को लेकर मामला दर्ज किया गया है।