फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाल सड़कें बढ़ा रहीं प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों और सड़कों पर जमा मिट्टी से उड़ रही धूल, कारोबारियों और कर्मचारियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन



सनी सिंह
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के दावों के बीच औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाल सड़कें सवाल खड़े कर रही हैं। कहीं सड़कें उखड़ी हैं तो कहीं गड्ढों और किनारों पर जमा मिट्टी से धूल उड़ रही है। भारी मालवाहक वाहनों के गुजरते ही धूल के गुबार उठते हैं, जिससे आसपास का वातावरण प्रभावित होता है। नारायणा, मायापुरी, वजीरपुर, बवाना, नरेला, ओखला, झिलमिल, पटपड़गंज, आनंद पर्वत और मंगोलपुरी समेत कई औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कें बदहाल हैं। उद्यमियों ने संबंधित एजेंसियों से मरम्मत और सफाई के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
औद्योगिक क्षेत्रों में दिनभर ट्रक, टेंपो और अन्य मालवाहक वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़कों की खराब सतह के कारण वाहनों के पहियों से मिट्टी और धूल हवा में फैलती है। इसका असर सड़क किनारे कारोबार करने वालों, फैक्टरी कर्मचारियों और राहगीरों पर पड़ता है। दुकानों और कार्यस्थलों में धूल जमा होने से बार-बार सफाई करनी पड़ती है।
विज्ञापन

पटपड़गंज के उद्यमियों के मुताबिक, खराब सड़कें कारोबारियों के लिए दोहरी परेशानी बन गई हैं। धूल से कामकाज प्रभावित होता है, वहीं गड्ढों के कारण मालवाहक वाहनों की आवाजाही और माल ढुलाई में भी दिक्कत आती है। उद्यमियों ने सड़कों की समयबद्ध मरम्मत, नियमित सफाई और धूल नियंत्रण के उपाय लागू करने की मांग की है।
क्या कहते हैं उद्यमी

सड़कें टूटी होने से भारी वाहन गुजरते ही धूल उड़ती है। दुकानों और फैक्टरियों में सफाई करने के बाद भी धूल जमा हो जाती है। कर्मचारियों को भी परेशानी होती है। संबंधित विभाग को केवल प्रदूषण पर बयान देने के बजाय सड़कों की मरम्मत और नियमित सफाई पर काम करना चाहिए।- संजय गौर, मुख्य संरक्षक, पीएफआईईईए
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कें ठीक रखना बुनियादी जरूरत है। गड्ढों और उड़ती धूल के बीच कारोबार करना आसान नहीं है। विभागों को जिम्मेदारी तय कर खराब सड़कों की मरम्मत करानी चाहिए और सफाई की नियमित निगरानी करनी चाहिए।-अनिल मलिक, महासचिव, नारायणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें