फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गरीबों को मिलेगा मकान, 27 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 13 Jun 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : Yes Bank
विज्ञापन
गरीब एवं कमजोर वर्गों के लिए आवास उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 2400 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरतमंद आगामी 27 जून तक विभिन्न स्थानों पर लगने वाले कैंपों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सिविल लाइंस स्थित नगर निगम कार्यालय में भी आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद भी यदि जरूरत महसूस की गई तो आगामी 15 जुलाई तक कैंप लगाकर आवेदन लिए जाएंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर गरीबों और कमजोर वर्गों के लिए मकान उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत स्लमबस्तियों और गरीबों के लिए आवास की जरूरत को पूरा करना है।
विज्ञापन


राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने गत एक जून से सर्वे का काम शुरू कर दिया है। सर्वे का काम मैसर्स याशी कंसलटेंसी को दिया गया है। योजना के सिटी प्रोजेक्ट ऑफीसर महेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 2417 लोगों ने आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन

ये नहीं ले सकते लाभ

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : twitter
15 जुलाई तक डिमांड सर्वे का काम पूरा करने के बाद कंसलटेंट कंपनी आवेदनकर्ताओं का बायोमैट्रिक सत्यापन करेगी। उनके रहने वाले स्थान की वीडियो और फोटो बनाई जाएगी। इसका मकसद पात्र लोगों को योजना का लाभ देना है।

-सिटी प्रोजेक्ट अधिकारी ने बताया कि इस आवास योजना के लिए अनाधिकृत कॉलोनियों के निवासी जिनके पास निर्मित पक्का मकान है, इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।

योजना के लिए ये हैं प्रमुख शर्तें:
-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार की वाषर्कि आय तीन लाख रुपये से अधिक न हो।
-देश के किसी भी भाग में रहने वाले परिवार के किसी भी सदस्य के नाम कोई पक्का मकान न हो।
-लाभार्थी ने इससे पहले केंद्रीय अथवा राज्य सरकार की किसी भी आवासीय योजना का लाभ न लिया हो
-आवेदनकर्ता का आधार कार्ड एवं बैंक खाता होना अनिवार्य है
-आवेदनकर्ता 15 जुलाई 2015 से गुरुग्राम में रह रहा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें