फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की देर से वापसी के कारण राजधानी में बढ़ रहा प्रदूषण

Mon, 28 Sep 2020 04:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायु प्रदूषण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
राजधानी में मानसून की देरी से विदाई के कारण वातावरण पर प्रभाव पड़ा रहा है। यही वजह है कि इस सप्ताह के अंत तक खराब हवा का स्तर दर्ज किया गया है। रविवार को भी सुबह राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 116 दर्ज किया गया है जो कि वातावरण में प्रदूषण के हिसाब से मध्यम माना जाता है।
विज्ञापन


दरअसल,सोमवार से राजधानी में मानसून की वापसी हो रही है। मानसून की वापसी में देरी और स्थिर हवाओं के कारण वातावरण के प्रभावित होने की संभावना है। नासा के यूनिवर्सिटीज स्पेस रिसर्च एसोसिएशन के वरिष्ठ वैज्ञानिक पवन गुप्ता के अनुसार, शनिवार तक पंजाब में 280 परालियों को जलाने की घटना देखी गई है। 

वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिम से आने वाली धूल भरी हवाओं के कारण भी राजधानी में हवा का खराब स्तर हो सकता है। बता दें कि 0 से 50 तक एयर क्वालिटी इंडेक्स होने पर अच्छा माना जाता है। 51 से 100 होने पर संतोषजनक, 101 से 200 होने पर मध्यम, 201 से 300 होने पर खराब, 301 से 400 होने पर बहुत खराब और 401 से 500 होने पर खतरनाक स्थिति मानी जाती है। विज्ञान मंत्रालय के अनुसार, दक्षिण पश्चिम से आने वाली धूल भरी हवाओं के कारण दिल्ली का वातावरण प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें