फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है देश का सबसे प्रदूषित शहर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की आबोहवा खतरनाक स्तर के पार

Wed, 01 Nov 2017 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर
- सोमवार से बिगड़े हालात, दूसरे नंबर पर पहुंचा फरीदाबाद
- दोनों शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर पर 
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गाजियाबाद की आबोहवा लगातार दूसरे दिन खतरनाक स्तर पर रही और मंगलवार को यह देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। सबसे प्रदूषित शहरों में दूसरा स्थान फरीदाबाद का था।
विज्ञापन


दोनों शहरों के मुकाबले दिल्ली की आबोहवा थोड़ी बेहतर रही लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक में यह बहुत खराब स्तर पर रही। राजधानी में मंगलवार को दिन में ही अंधेरा छाया रहा। वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आई।

दरअसल, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से रोजाना जारी होने वाले वायु गुणवत्ता सूचकांक में गाजियाबाद लगातार दूसरे दिन देश का सबसे प्रदूषित शहर बना रहा। मंगलवार को इसका सूचकांक 439 था जबकि सोमवार को यह 406 था।
विज्ञापन


इसे गुणवत्ता के लिहाज से सबसे खतरनाक स्तर माना जाता है। देश के दूसरे शहरों की तुलना में गाजियाबाद में प्रदूषण की स्थिति दिवाली के बाद से ही खतरनाक बनी हुई है। दूसरी तरफ मंगलवार को फरीदाबाद का सूचकांक 410 था।

हालांकि, एनसीआर के दोनों शहरों की तुलना में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक थोड़ा सुधरा हुआ है। सोमवार व मंगलवार को यह क्रमश: 328 व 351 था।                
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें