फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे ही दिन निकली मोदी के स्वच्छता अभियान की हवा

Sat, 04 Oct 2014 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को शुरू किए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते कि राजधानीवासियों ने इसे अस्वच्छ अभियान बनाकर रख दिया। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने यमुना और उसके बाहर गंदगी का अंबार लगा दिया।
विज्ञापन


निजामुद्दीन से नोएडा और आईटीओ से लक्ष्मी नगर जाने वाले यमुना पुल के अलावा अन्य सभी पुलों पर सैकड़ाें की तादाद में श्रद्धालु नवरात्र में प्रयोग पूजा का सामान यमुना में प्रभावित करने पहुंच गए।

काफी लोगों ने यमुना में सामान प्रवाहित कर दिया, लेकिन लोहे की ग्रिल के कारण जो लोग यमुना में सामान नहीं बहा पाए वे सड़क पर ही फेंककर चले गए।

पुलों के दोनों तरफ दूर तक पूजा सामग्री, प्लास्टिक की थैलियां व उनमें से पैसे व प्रयोग होने वाले सामान को एकत्रित करते लोग नजर आए। मूर्ति विसर्जन के लिए तय स्थान पर भी सामान व प्लास्टिक की थैलियां फैली नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें