फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन इकाइयों को नोटिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेगा तालाबंदी 

Thu, 08 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पालीथिन
विज्ञापन
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पॉलीथिन निर्माण करने वाली फैक्ट्रियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने 12  से ज्यादा इकाइयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मात्र एक दो इकाइयों ने प्रदूषण बोर्ड को जवाब दिया है। अब तक अन्य इकाइयों का जवाब विभाग के पास नहीं पहुंचा है। 

शहर में बड़े पैमाने पर पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। पॉलीथिन के अत्यधिक प्रयोग के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है। 

नोटिस का जवाब मिलने पर प्रदूषण बोर्ड इकाइयों का निरीक्षण करेगा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी जयभगवान ने बताया कि नोटिस जारी किए गए हैं। 

उनमें एक-दो इकाइयों ने अपने जवाब में पॉलीथिन निर्माण नहीं करने के बारे में कहा है। सभी जवाब मिलने पर सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद उन्हें बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।  

कुछ इकाइयों ने अब तक जवाब नहीं दिए है। फरीदाबाद एक्शन ग्रुप से जुड़े डेंसन जोसेफ का कहना है कि शहर में पॉलीथिन के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद में इकाइयों द्वारा पॉलीथिन का निर्माण किया जा रहा है। ग्रुप ने अपने स्तर पर पड़ताल कर प्रदूषण बोर्ड को लिखित रूप से अवगत कराया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें