फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलिंग को लेकर राजनीति हुई तेज, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर फोड़ा ठीकरा

Mon, 02 Apr 2018 05:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीलिंग का मामला अदालत में लंबित होने का हवाला देते हुए अनशन पर जाने से इनकार कर दिया है। लेकिन आप ने कारोबारियों की परेशानी का ठीकरा भाजपा व केंद्र सरकार पर फोड़ा है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा शासित एमसीडी व डीडीए की नाकामियों की वजह से सीलिंग की नौबत दिल्ली में आई है।

विज्ञापन


पार्टी की केंद्र सरकार से अपील है कि वह दिल्लीवालों को सीलिंग से निजात दिलाने के लिए उपयुक्त कदम उठाए। आप नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार को ऐसा कानून लाना चाहिए, जिससे कारोबारियों को सीलिंग से राहत मिल सके। इसके लिए केंद्र को पॉलिसी तैयार करनी चाहिए।

कस्तूरबा नगर से विधायक मदनलाल के मुताबिक, सीलिंग का सिलसिला दिल्ली में 2006 से शुरू हुआ था। उस वक्त केंद्र और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस सरकार सीलिंग से बचने के लिए अध्यादेश लाई थी। वहीं, उसने नई पॉलिसी लाने का वायदा भी किया था। लेकिन अभी तक इस दिशा में कुछ भी नहीं हुआ। पार्टी के मुताबिक, 2 अप्रैल से सुप्रीम कोर्ट में मामले में रोजाना सुनवाई होने वाली है। उम्मीद है कि कारोबारियों को सीलिंग से राहत मिल जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस पदाधिकारी आप में शामिल

मुस्तफाबाद और कालकाजी विधानसभा के कांग्रेस नेता रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने आप की टोपी पहनाई। साथ ही मिशन मोड में दिल्लीवासियों के लिए काम करने की अपील की। पार्टी के मुताबिक, कांग्रेस के भूरे अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, सिराज सलमानी, अकरम अंसारी, मो. नबी ने अपने समर्थकों के साथ आप की सदस्यता ली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें