फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में होगी पॉलिसी लैब की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर नीति निर्माण पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर अनुसंधान और शासन को जोड़ना : साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को आगे बढ़ाने के विषय पर उच्च-स्तरीय पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रोफेसर प्रतीक शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
उन्होंने विश्वविद्यालय में पॉलिसी लैब स्थापित करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य शासन और अकादमिक जगत के बीच सेतु बनाते हुए नीति-केंद्रित शोध को बढ़ावा देना होगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि ठोस अनुसंधान और तथ्यों पर आधारित नीतियां ही दीर्घकालिक सामाजिक विकास का आधार बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की के पूर्व निदेशक प्रोफेसर प्रेम व्रत, संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डीपी अग्रवाल और यूरोपीय संघ के पूर्व राजदूत मंजीव सिंह पुरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें