फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: जाम खुलवाने गए पुलिसकर्मियों को थार सवार युवक-युवतियों ने पीटा, दो आरोपी पकड़े

Thu, 29 May 2025 08:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सफदजंग थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिम जिले के ग्रीन पार्क इलाके में जाम खुलवाने गए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि थार गाड़ी पर सवार कुछ युवक-युवतियों ने पुलिसकर्मियों को पीटा। इस दौरान आरोपियों ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। बाद में आरोपी भाग गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने एक युवक व युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इनकी पहचान मनीष और सोनिया के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


वहीं, सफदजंग थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है। हवलदार अनुज सफदरजंग थाने में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी सफदरजंग एन्क्लेव में रहती है। हवलदार अनुज ने बताया कि 23 मई को वह ग्रीन पार्क मार्केट के पास गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्होंने देखा कि मार्केट में जाम लगा हुआ था। वह जाम खुलवाने गए तो वहां एक स्कोडा कार में एक युवती थी। दूसरी ओर थार में दो युवतियां व तीन युवक मौजूद थे। 

वह स्कोडा सवार युवती को कार पार्क नहीं करने दे रहे थे। इस वजह से मार्केट में जाम लगा हुआ था। अनुज ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इस बीच थाने से हवलदार प्रवीण, एएसआई उमेश व सिपाही मोहन लाल भी वहां पहुंच गए। इन सभी ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगे। इस बीच आरोपियों ने चारों पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। मारपीट में अनुज जख्मी हो गए जबकि एएसआई उमेश की वर्दी फट गई। आरोपी हमला कर भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने मनीष व सोनिया को पकड़ लिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें