फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवाभावः प्लाज्मा दान कर पुलिसकर्मियों ने बचाई 350 लोगों की जान

Thu, 26 Nov 2020 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
हवलदार कृष्ण कुमार ने पांच बार प्लाज्मा दान किया... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना काल में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्लाज्मा दान कर 350 लोगों की जान बचाई है। हालांकि, अब तक 6937 पुलिसकर्मी संक्रमित और 26 की मौत हो चुकी है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता डा. ईश सिंघल ने बताया कि आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस लोगों को जागरूक करने के साथ बचाव भी कर रही है। दिल्ली पुलिस में कुल 81 हजार 346 अधिकारी व कर्मचारी हैं।

विज्ञापन


इनमें से 6937 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 6089 ठीक हो चुके हैं और 822 अभी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था संभालने के साथ कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। ठीक होने के बाद काफी पुलिसकर्मियों ने प्लाज्मा दान किया है। कई ने तो दूसरे राज्यों में जाकर भी प्लाज्मा दिया है।

एक हवलदार पांच बार दे चुका प्लाज्मा
डा. ईश सिंघल ने बताया कि कापसहेड़ा थाने में तैनात हवलदार कृष्ण कुमार ने पांच बार प्लाज्मा दान किया है। उन्होंने सेक्टर-10 द्वारका में स्थित आयुष अस्पताल, द्वारका स्थित आकाश अस्पताल, साकेत स्थित मैक्स अस्पताल, फरीदाबाद स्थित पार्क अस्पताल और पश्चिमी विहार स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में प्लाज्मा दान किया है। दक्षिण-पूर्व जिले में तैनात चार और पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के एक पुलिसकर्मी ने तीन-तीन बार प्लाज्मा दान किया है। दक्षिण-पूर्व जिले में तैनात आठ पुलिसकर्मी दो-दो बार प्लाज्मा दे चुके हैं।
विज्ञापन


323 पुलिसकर्मी कर चुके हैं दान
प्रवक्ता के अनुसार, 23 नवंबर को 323 पुलिसकर्मियों ने प्लाज्मा दान किया। इनमें से 82 अपने साथियों को, 107 ने अपने परिवार के सदस्यों व दोस्तों को और 134 पुलिसकर्मियों ने ऐसे लोगों को प्लाज्मा दान किया जिन्हें वह जानते नहीं थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें