फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 सालों में ही पुलिस वालों के आवास हुए जर्जर

Sun, 27 Mar 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पु‌ल‌िस आवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगीना में घटिया सामग्री के चलते केवल एक दशक में ही थाना परिसर में मुलाजिमों के लिए बने घर खस्ताहाल हो चुके हैं। जिसके चलते एक भी परिवार इनमें नहीं रहता। पलवल, फरीदाबाद और अन्य जिलों के मुलाजिम केवल अपने कार्यालय के कमरों में ही रात गुजारते हैं।
विज्ञापन


उनकी मजबूरी ये भी है कि वे अपने परिवारों को अपने साथ नहीं रख सकते।  करीब चार साल पहले इनमें दर्जनों परिवार रहते थे। थाना प्रभारी अल्लाहबक्श ने बताया कि जवानों को आवास नहीं है जो भी मुलाजिम लगे हैं वे अपने कार्यालय वाले कमरों में ही सोते हैं।

तहसील में पटवारियों के 12 पद खाली
नगीना। खंड के 68 गांवों के लोगों को उप तहसील में काम कराना कठिन होता जा रहा है। जो 13 पटवार सर्किल हैं उनमें से केवल चार में ही पटवारी हैं बाकी नौ पटवार घर खाली पडे़ हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के किसान अते मोहमद, पूर्व सरपंच ईसराईल खां, लबरदार ओमप्रकाश का कहना है कि उप तहसील में  लगातार पटवारियों की घटती संख्या चिंताजनक है। उप तहसीलदार जगदीश चंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले तीन पटवारियों का तबादला हो चुका है जिससे अतिरिक्त बोझ चार पटवारियों पर ही पड़ रहा है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें