महाराष्ट्र की तर्ज पर दिल्ली के थानों में तैनात पुलिसकर्मी भी शादी की सालगिरह व बच्चों के जन्म दिन पर छुट्टी ले सकते हैं। यह फैसला काम के दौरान पुलिसकर्मियों के तनाव को कम करने के लिए लिया गया है।
कई बार तनाव व छुट्टी न मिलने से जवानों के खुदकुशी के मामले सामने आए हैं। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि थानों में तैनात पुलिसकर्मी अत्यधिक तनाव में होते हैं। इसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
पुलिस के जवान अपने घरेलू कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाते। इससे उनमें तनाव का स्तर काफी रहता है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने छुट्टी से संबंधित सर्कुलर जारी किया है।