फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, मिलेगा प्रेसिडेंट गैलेंट्री मेडल

Wed, 14 Aug 2024 03:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

पूर्व सांसद और गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर में शामिल नोएडा एसटीएफ के तीन पुलिसकर्मियों समेत सात को प्रेसिडेंट गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले भारत सरकार की तरफ से इसकी घोषणा की गई है। 
 
विज्ञापन
पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद और गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर में शामिल नोएडा एसटीएफ के तीन पुलिसकर्मियों समेत सात को प्रेसिडेंट गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले भारत सरकार की तरफ से इसकी घोषणा की गई है। 

विज्ञापन

गौतम बुद्ध नगर में तैनात जिन पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री मेडल देने की घोषणा की गई है। इनमें असद और गुलाम के एनकाउंटर करने वाले नोएडा एसटीएफ में तैनात डिप्टी एसपी नवेंदु, हेड कांस्टेबल सुनील और सुशील शामिल हैं। इसके अलावा नोएडा एसटीएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर राकेश सिंह चौहान हेड कांस्टेबल अनिल और हरिओम को भी राष्ट्रपति के गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं कोतवाली सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को भी राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें