फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पुलिसकर्मी ने महिला की कार में मारी टक्कर, विरोध करने पर की बदसलूकी

Wed, 10 Jul 2019 03:12 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

द्वारका साउथ इलाके में एक पुलिसकर्मी की कार लालबत्ती पर खड़ी एक महिला की कार में टकरा गई। विरोध करने पर नशे में धुत पुलिसकर्मी ने महिला के साथ बदसलूकी की। शोरशराबा होने पर काफी लोग जमा हो गए और वीडियो बनाने लगे। हंगामे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और महिला की शिकायत पर पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


मेडिकल जांच में पुलिसकर्मी के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात एक महिला अपनी टाटा निक्सन कार से जा रही थी। द्वारका सेक्टर छह के पास लालबत्ती पर उसकी कार खड़ी थी। इसी दौरान एक वैगन आर कार वहां आई और महिला की कार में टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने के बाद महिला कार से नीचे उतरी और वैगन आर चला रहे व्यक्ति से पूछताछ करने लगी। कार चला रहा व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था। साथ ही वह नशे में था। उसने महिला से कहा कि यहां खड़े खड़े मर्डर हो जाता है और किडनैप भी हो जाता है। उसकी कार को भी नुकसान हुआ है और इसमें वह कुछ नहीं कर सकता। 
विज्ञापन


उसके बाद महिला ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए और पुलिसकर्मी की कार को घेर लिया। पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें