फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामान की चोरी रोकने के लिए पुलिस ने कसी कमर

सार

नई दिल्ली में पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने 40 से अधिक एयरलाइंस सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामान की बढ़ती चोरी पर चिंता जताई गई। एयरलाइंस को सुरक्षा दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस उपायुक्त ने 40 से अधिक एयरलाइंस कंपनी के मुख्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

सुरक्षा नियमों के दिशा निर्देशों को सख्ती से पालन करने के लिए कहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामान की चोरी रोकने और यात्रियों व परिसर की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पुलिस ने 40 से अधिक एयरलाइंस कंपनियों के मुख्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इसका उद्देश्य एयरलाइंस को विभिन्न सुरक्षा दिशा निर्देशों के बारे में संवेदनशील बनाना और उनका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना है।
उपायुक्त कार्यालय परिसर में हुई बैठक में एयरपोर्ट से यात्रियों के सामान की चोरी की बढ़ती घटनाओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। बैठक में उपायुक्त विचित्र वीर ने एयरलाइंस से अपने कर्मचारियों और ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ के बीच आंतरिक निगरानी तंत्र स्थापित करने को कहा। उन्होंने कहा कि एयरलाइंस को अपने ही स्टाफ में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस काम में दिल्ली पुलिस की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एयरलाइंस की ओर से कहा गया कि सुरक्षा से जुड़े सभी दिशा निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की हिफाजत प्राथमिकता है। आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामान की चोरी की घटनाएं लगातार होती है। सामान चोरी के मामले में ग्राउंड हैंडलिंग करने वाले 42 कर्मी गिरफ्तार हो चुके हैं। ऐसे में चोरी के हर मामले में संदेह एयरलाइंस के ग्राउंड हैंडलिंग के कर्मचारियों पर जाता रहा है। इसलिए दिल्ली पुलिस से सुरक्षा के दिशा निर्देशों को सख्ती से लागू करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें