फरीदाबाद में सोमवार को बाल विवाह निषेध अधिकारी और मुजेसर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग लड़कियों की शादी रुकवाई।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक को मुजेसर गांव में दो नाबालिग लड़कियों की शादी होने की सूचना मिली थी।
बारात पलवल के गांव सोफता से मुजेसर गांव में आनी थी। अधिकारी ने थाना मुजेसर इंचार्ज सैफुद्दीन से संपर्क किया। जांच में पता लगा कि सोफता गांव से बारात लाने वाले लड़के भी नाबालिग हैं।
पढ़ें: वो गैंगरेप कर रहे थे तभी पहुंच गई पुलिस
इस पर मजिस्ट्रेट ईशा समादयान से शादी रुकवाने के आदेश लिए गए। इसके बाद मुजेसर गांव में छापा मारकर शादी रुकवा दी गई।
हेमा कौशिक ने बताया कि इस प्रकार की शादी के बारे में कोई भी व्यक्ति पुलिस कंट्र्रोल रूम, संबंधित थाने या लघु सचिवालय की पांचवीं मंजिल पर स्थित बाल विवाह निषेध अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकता है।
फोन नंबर-0129-22226265 पर एक्सटेंशन नबर-34 पर भी संपर्क किया जा सकता है।