फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दुल्हन के लौटी बरात: अदा की जा रही थी शादी की रस्म, पहुंच गई पुलिस; फिर हुआ कुछ ऐसा सब रह गए हैरान

Wed, 11 Dec 2024 10:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रामीणों और बरातियों के साथ पुलिस की काफी नोकझोंक भी हुई। शादी को लेकर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। बाद में लड़की की कम उम्र का हवाला देते हुए शादी को रुकवा दिया गया।
विज्ञापन
शादी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात नाबालिग की शादी की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और उसकी शादी को रुकवाया। बिना दुल्हन के ही बरात को लौटना पड़ा। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मंगलवार को खुर्जा देहात के गांव सोंदा हबीबपुर से रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव आछेपुर गांव में बरात आई थी। बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां लगभग पूरी कर शादी की रस्म अदायगी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी के ने नाबालिग की शादी किए जाने की सूचना चाइल्ड केयर को दे दी गई। चाइल्ड केयर द्वारा इसकी सूचना रबूपुरा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसमें पाया कि लड़की की उम्र शादी के योग्य नहीं है। इसके बाद पुलिस ने शादी की रसम को रुकवा दिया। 

बताया जा रहा है कि इस दौरान ग्रामीणों और बरातियों के साथ पुलिस की काफी नोकझोंक भी हुई। शादी को लेकर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। बाद में लड़की की कम उम्र का हवाला देते हुए शादी को रुकवा दिया गया। इसके चलते दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस बैरंग लौटना पड़ा। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि शादी नहीं हो सकी थी,  इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें