फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता-ऑटो चालक में रोज होती थी बातचीत, 3 हजार का झांसा देकर कार में बिठाया था

Wed, 21 Jun 2017 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
sohna gangrape - फोटो : अमर उजाला
सोहना गैंगरेप के मामले में छानबीन कर रही नोएडा पुलिस को एक ऑटो चालक की भूमिका पता लगा है। पुलिस उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कासना कोतवाली प्रभारी अवनीश दीक्षित ने बताया कि महिला सोहना से गुरुग्राम तक ऑटो में बैठकर आई थी और ऑटो चालक ने तीन हजार रुपये देने का झांसा देकर उसे कार में बैठाया था। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में भी इसका जिक्र किया है।
विज्ञापन

कई साल से जगह बदल बदलकर रह रही थी पीड़िता    

2 of 9
पीसीआर वैन में सोती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
जांच में यह भी बात सामने आई है कि महिला ने कार सवार आरोपियों से तीन हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन आरोपी रुपये ऑटो वाले को पहले ही दे देने की बात कर रहे थे, लेकिन महिला उनसे रुपये मांग रही थी। इसके चलते पुलिस अब आरोपियों तक पहुंचने के लिए ऑटो वाले को भी तलाश रही है।
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट में महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान

3 of 9
sohana gangrape
वहीं गुरुग्राम पुलिस को पता चला है कि सोहना के पास इंदरी मोड़ पर महिला किराये के मकान में रहती है। जहां से एक ऑटो चालक के साथ उसका गुरुग्राम आना-जाना होता है। सोमवार को उसी ऑटो चालक के साथ वह एमजी रोड आई थी। वहीं से वह कार सवार युवकों के साथ गई थी। पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल डिटेल निकलवाया है। उसके 10 दिन पीछे की लोकेशन देखी जा रही है। उसकी आटोचालक से रोजाना बात भी होती थी। साथ ही ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। उसका मोबाइल बंद आ रहा है।

कब क्या हुआ ?

4 of 9
sohana gangrape
पुलिस ने आरोपियों के साथ-साथ पीड़िता के संबंध में भी गहन पड़ताल की है। जिसमें सामने आया कि पीड़िता कई वर्षों से गुरुग्राम के आसपास ही पति और बच्चों से अलग रहती थी और कुछ माह बाद ही घर बदलकर दूसरे स्थान पर रहने लगती थी। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। कासना कोतवाली प्रभारी अवनीश दीक्षित ने बताया कि पीड़िता के संबंध में जांच में पता चला कि वह मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली है।  
विज्ञापन

5 of 9
sohna gangrape - फोटो : अमर उजाला
महिला 15 साल से अपने पति से अलग रह रही थी और बच्चों से भी अलग रहती थी। बताया गया है कि एक बच्चा महिला के पति के पास और दो महिला की मां के पास रहते हैं। कई साल से महिला गुरुग्राम व उसके आसपास ही रह रही थी और संदिग्ध गतिविधियों के कारण ही अक्सर घर बदलती थी। महिला ने दस दिन पहले ही घर बदला था और फिलहाल सोहना में रह रही थी। महिला को गुरुग्राम के आसपास कई लोग जानते हैं।  
विज्ञापन

6 of 9
gangrape in gurugram thrown in greater noida - फोटो : ani
गैंगरेप का शिकार बनी पीड़ित महिला को मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में पुलिस मेडिकल कराने के लिए लेकर आई । प्राथमिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा महिला के ओरल और वेजाइना की स्लाइड बनाकर नमूने ले लिए गए हैं। बुधवार को अस्पताल में वेजाइना की स्लाइड की जांच होगी। डॉक्टरों का कहना है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। इस बारे में मेडिकल रिपोर्ट में विस्तार से लिख दिया गया है।  
विज्ञापन

7 of 9
gangrape in gurugram thrown in greater noida - फोटो : सोशल मीड‌िया
वहीं, महिला के रक्त में नशीले पदार्थ की जांच के लिए सैंपल लिया गया है। हालांकि जिला अस्पताल में रक्त में अल्कोहल की जांच नहीं होती है। इसलिए ये सैंपल जांच के लिए बाहर भेजा जाएगा।  अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर वंदना शर्मा ने बताया कि पुलिस महिला को लेकर आई थी। ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने मेडिकल रिपोर्ट बनाई है।  

8 of 9
gangrape in gurugram thrown in greater noida - फोटो : ani
गैंगरेप पीड़िता सोहना के जिस मकान में रहती है। वहां पर ताला लगा हुआ है। छानबीन के दौरान पता चला है कि महिला अपने परिवार वालों से अलग रहती है। उसके बारे में जानकारी देने वाला वहां कोई व्यक्ति नहीं था। जिस मकान में वह रहती है उसके मकान मालिक ने बताया कि एडवांस के तौर पर उसे 2000 रुपया मिला है। पड़ोस में रहने वालों ने साफ कहा कि उन्हें महिला के बारे में कुछ भी पता नहीं है।  
विज्ञापन

9 of 9
gangrape in gurugram thrown in greater noida - फोटो : गूगल मैप
कब क्या हुआ?
सोमवार  रात         8:25 मिनट   पीड़िता सोहना से गुरुग्राम पहुंची      सोमवार  रात         8:30 मिनट   ऑटो चालक ने कार में बैठाया      
सोमवार  रात        1:30 मिनट    गुरुग्राम के आसपास मिली लोकेशन     
मंगलवार सुबह    3:56 मिनट    ग्रेनो में सीसीटीवी फुटेज में दिखी      
मंगलवार सुबह   4: 00 मिनट   पुलिस को सूचना मिली     
मंगलवार सुबह   4:12   मिनट    पुलिस मौके पर पहुंची     
मंगलवार सुबह   7:25   मिनट    जिला अस्पताल भेजी गई     
मंगलवार दोपहर  12:00 मिनट   पुलिस को पीड़िता को लेकर गुरुग्राम पहुंची      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें