फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चुप्पी साधकर बैठ गई, लाचार पिता ने खोज निकाला बेटे का शव

Fri, 21 Feb 2020 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/सिकंदराबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बीस दिन पहले मुरादनगर क्षेत्र में गंगनहर में बहे एक और छात्र हिमांशु का शव बृहस्पतिवार को सिकंदराबाद क्षेत्र में सनौटा नहर से बरामद हो गया। हिमांशु के साथ एक युवती का शव भी मिला।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उक्त शव हिमांशु के साथ ही पानी में बही कनिका है। गौरतलब है कि लापता लोगों को तलाशने की बजाय पुलिस ने चुप्पी साध ली थी, लेकिन हिमांशु के पिता ने हिम्मत नहीं हारी। लगातार तलाश के बाद बृहस्पतिवार को आखिरकार उन्होंने बेटे की शव खोज ही लिया।

गौरतलब है कि गत एक फरवरी की रात गंगनहर कांवड़ मार्ग पर मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव डिडौली के सामने पहले से खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार से टकराकर देहरादून से दिल्ली की तरफ जा रही एक्सयूवी कार साइड वॉल तोड़ती हुई गंगनहर में जा गिरी थी। कार में दो छात्राओं समेत 4 युवा सवार थे।
विज्ञापन


कार सवार निशांत, हिमांशु निवासी जाट कॉलोनी मुजफ्फरनगर व कनिका बिंदल, सृष्टि जोशी निवासी देहरादून पानी में बह गए थे। जबकि दो छात्र अनमोल व हर्षित निवासी मुजफ्फरनगर को पुलिस ने बचा लिया था।

पूर्व में निशांत का शव मुरादनगर क्षेत्र में ही गंगनहर से बरामद हो गया था, जबकि 10 फरवरी को घटनास्थल से 8 किमी दूर मसूरी थानाक्षेत्र में सृष्टि का शव भी गंगनहर में मिल गया था। हिमांशु व कनिका के शव की तलाश जारी थी।

विज्ञापन

20 दिन से भूखे-प्यासे तलाश रहा था पिता

जैसे-जैसे दिन बीतते चले गए, निजी गोताखोरों व एनडीआरएफ ने लापता युवाओं की तलाश बंद कर दी। लेकिन हिमांशु के पिता ने हिम्मत नहीं हारी। वह 20 दिन से भूखे-प्यासे रहकर बेटे की तलाश में लगे रहे। वह गंगनहर के किनारे-किनारे तलाश में जुटे थे कि बृहस्पतिवार को उनकी तलाश खत्म हो गई।

कूड़े में अटका मिला कलेजे के टुकड़े का शव
सुखबीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह उनके बेटे की तलाश में नहर की पटरी के सहारे आ रहे थे। सिकंदराबाद क्षेत्र के सनौटा में नहर पुल के पास दो शव कूड़े के ढेर में अटके मिले। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया गया। एक शव युवक तो दूसरा युवती का था।

काफी दिनों तक पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह से गल चुके थे। सुखबीर सिंह ने बताया कि जूतों और टी-शर्ट के आधार पर युवक के शव की पहचान अपने बेटे हिमांशु के शव के रूप में की।


कनिका का बताया जा रहा युवती का शव, परिजन करेंगे शिनाख्त
गौरतलब है कि हिमांशु के साथ-साथ कनिका भी लापता चल रही थी। हिमांशु के साथ एक युवती का शव भी मिला है। उक्त शव कनिका का ही बताया जा रहा है। हालांकि, कोतवाल दिलीप सिंह का कहना है कि कनिका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके द्वारा शिनाख्त करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें