फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली से करता था छेड़छाड़, इसलिए दोस्तों के साथ मिलकर कर दी गैंगस्टर की हत्या

Thu, 20 Jul 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली  
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में पिछले दोनों गैंगस्टर आसिफ उर्फ चिपडा की हत्या की गुत्थी को अपराध शाखा ने सुलझा लिया है। पुलिस ने संबंध में एक आरोपी को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राशिद उर्फ नूरजहां के रूप में हुई है। दरअस्ल मृतक आसिफ, राशिद के दोस्त मुन्ना उर्फ बड़े की साली के साथ छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन


विरोध करने पर वह गाली-गलोच करता था। इसी का बदला लेने की नियत से राशिद, मुन्ना, उसके साले व एक अन्य युवक उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने राशिद के पास से 9एमएम की एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस फरार बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।      

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों न्यू उस्मानपुर इलाके में आसिफ उर्फ चिपडा नामक बदमाश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा मामले में छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन


इस बीच बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल एक बदमाश गाजीपुर मुर्गा मंडी के पास आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि आसिफ उसके दोस्त मुन्ना उर्फ बड़े की साली के साथ छेड़छाड़ करता था।

मुन्ना ने उसे बताया था। राशिद ने मुन्ना, अरशद, कपीश और शावेज के साथ मिलकर आसिफ की हत्या की योजना बनाई। 12 जुलाई की रात को शास्त्री पार्क सीएनजी पंप के पास वारदात को अंजाम दिया गया था।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें