फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम गैंगरेप: SIT बनने के 24 घंटे के अंदर ही एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2017 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
gurugram gangrape - फोटो : ANI
विज्ञापन
गुरुग्राम के मानेसर में 9 महीने की बच्ची की हत्या और उसकी मां के साथ ऑटो में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम को पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों का स्केच जारी किया था। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है। बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  Gurugram: One person has been arrested in connection with the Manesar Gangrape case #Haryana — ANI (@ANI_news) June 7, 2017


मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी में डीसीपी क्राइम व क्राइम ब्रांच की प्रमुख टीम को लगाया गया है। डीसीपी क्राइम की ओर से महिला से बातचीत के बाद तीन संदिग्ध लोगों का स्केच जारी किया जा रहा है। इसके साथ क्राइम ब्रांच की टीम आस-पास के गांव के सभी टाटा मैजिक वाहनों का डिटेल निकलवा रही है। इन मालिकों और संदिग्ध लोगों की लोकेशन ट्रेस की जाएगी। जिससे उनके मोबाइल व पूछताछ का मिलान कर आरोपी तक पहुंचा जाएगा। 
विज्ञापन


डीसीपी साउथ अशोक बख्शी का कहना है कि स्केच से आरोपियों तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी। उसका मिलान वाहन मालिक व चालकों से किया जाएगा। पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। 

आईएमटी मानेसर में महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने जांच अधिकारी एसआई सुमन बाला को मंगलवार की शाम निलंबित कर दिया। एसीपी मानेसर की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि महिला की ओर से जांच में देरी की गई और समय पर सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी गई। 

गुरुग्राम के मानेसर इलाके में 29 मई को 9 महीने की बच्ची को ऑटो सवार लोगों ने ऑटो से फेंक कर हत्या कर दी उसके बाद उसकी मां के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने 30 मई को उसकी बेटी की हत्या का मामला दर्ज कर लिया था लेकिन पुलिस को जब महिला ने अपनी आप बीती बताई तो पुलिस के पैरों के तले से जमीन निकल गई।

पीड़ित महिला के साथ पहले तो ऑटो सवार ने पहले तो छेड़छाड़ की और जब बच्ची रोने लगी तो उसे ऑटो से फेंक कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर सभी ने महिला के साथ गैंगरेप किया।

वारदात के बाद महिला बेटी का शव लेकर मेट्रो से दिल्ली आई और फिर शव लेकर दिल्ली से वापस गुरुग्राम मेट्रो से गई। इस मामले में आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं है। 
विज्ञापन

क्या हुआ था घटना की रात?

gangrape
महिला के मुताबिक, 29 मई को उसके पति का कुछ पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। पड़ोसियों के डर से वो रात करीब 12 बजे अपनी मां के पास जाने के लिए निकल पड़ी। महिला ने पहले एक ट्रक वाले से लिफ्ट ली, लेकिन ट्रक ड्राइवर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा, इसके बाद वह ट्रक से उतर गई और शेयर ऑटो में बैठी। लेकिन, उसका ड्राइवर और उसके दो साथी महिला से बदसलूकी करने लगे। 

इस दौरान बच्ची के रोने पर आरोपियों ने उसे चलती ऑटो से फेंक दिया। जिससे मासूम की मौत हो गई। आरोपियों ने सुनसान जगह पर महिला के साथ करीब पांच घंटे तक गैंगरेप किया। हालांकि, महिला ने पुलिस को गैंगरेप की शिकायत 3 जून को दी।

पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है और न ही वो ऑटो बरामद हुआ है, जिसमें वारदात को अंजाम दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें