उन्होंने नियमों और निर्देशों का उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ मुरादनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि इनके अलावा सभी केंद्रों पर कोई खामी नहीं मिलीं।
उन्होंने बताया कि बाबू बनारसी दास इंटर कॉलेज में पहली पाली में 799 व दूसरी पाली में 811, महावीर इंटर कॉलेज में पहली पाली में 408 व दूसरी पाली में 400, ग्रीन लैंड स्कूल में पहली पाली में 331 व दूसरी पाली में 340 , पतंजलि इंटर कॉलेज में पहली पाली में 346 व दूसरी पाली में 333, बाल जगत स्कूल में पहली पाली में 773 व दूसरी पाली में 753, भागीरथ पब्लिक स्कूल में पहली पाली में 432 व दूसरी पाली में 411, एचआरआईटी में पहली पाली में 1089 दूसरी में पाली में 1113, कटार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में पहली पाली में 503 व दूसरी पाली में 511, लाल बहादुर शास्त्री सैनिक स्कूल में पहली पाली में 389 व दूसरी पारी में 402, पतंजलि जूनियर हाई स्कूल में पहली पाली में 487, दूसरी पाली में 483, तेजपाल सिंह त्यागी कुशलपाल सिंह त्यागी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में पहली पाली में 770 दूसरी पाली में 747, विवेक इंटर कॉलेज में पहली पाली में 402 व दूसरी पाली में 389 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 17088 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 13421 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे।