लोगों ने रास्ता किया जाम
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह वह दुकान पर मीट बेच रहा था। इसी बीच एक दरोगा, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और उसके पुत्रों को पकड़कर पूछताछ करते हुए ले जाने लगा। यह देख दुकानदार ने अपने पुत्र को छुड़ाने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर पुलिस और आरोपी के पिता में कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते असलम कुरेशी लहूलुहान हो गया। यह देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग इसका विरोध करने लगे। यह देख दरोगा पुलिसकर्मियों के साथ अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। जिसको पुलिस पकड़ने गई थी वह भी मौके से फरार हो गया।
जैसे ही घायल के परिजनों को सूचना मिली कि पुलिस द्वारा पूर्व सभासद को घायल कर दिया गया है, तो लोगों ने घायल को ले जाकर रावली रोड स्थित कमेले के सामने चारपाई पर लेटा दिया और जाम लगा दिया। धीरे-धीरे लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा बढ़ने लगा। लोगों का आरोप था कि पुलिस की शह पर ही मुरादनगर शहर में गोकशी हो रही है।
पुलिस से गोकशी तो रुक नहीं रही है निर्दोष लोगों को परेशान किए जा रही है। घायल असलम कुरैशी ने आरोप लगाया कि दरोगा ने उसको तमंचे व वहां रखी छुरी उठा कर घायल किया है। हंगामे और जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने लोगों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए शांत किया और घायल को अस्पताल भेजा। तब जाकर रावली रोड से लोग हटे और जाम खुल पाया।
एसएसओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से रावली रोड पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस गोकशी में फरार चल रहे आसिफ को पकड़ने गई थी। लेकिन उसका पिता विरोध कर रहा था। आरोपी का पिता कैसे घायल हुआ है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रथमदृष्टया आरोपी के पिता ने खुद को छुरी मारकर घायल किया है।
एसएचओ का कहना है कि किसी भी कीमत पर शहर की शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। गोकशी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों में आक्रोश को देखते हुए रावली रोड स्थित कमेले के पास पुलिस बल तैनात किया गया है।