फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चाइनीज मांझे पर पुलिस सख्त, अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर 20 से अधिक लोग किए गिरफ्तार

सार

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के हैदरपुर फ्लाईओवर पर 25 जुलाई को चाइनीज मांझे से बाइक सवार युवक का गला काटने के बाद से पुलिस लगातार दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में छापा मार रही है। जिसमें पुलिस मांझे की खरीद-फरोख्त में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसमें अब तक 20 से अधिक लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
महेंद्र पार्क इलाके में पकड़ा गया चाइनीज मांझे का गोदाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने के आरोप में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के हैदरपुर फ्लाईओवर पर 25 जुलाई को चाइनीज मांझे से बाइक सवार युवक का गला काटने के बाद से पुलिस लगातार दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में छापा मार रही है।

विज्ञापन


बाहरी दिल्ली पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा के अनुसार उनकी टीम ने इलाके में अब तक चाइनीज मांझा बेचने वाले 11 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। साथ ही अवैध चाइनीज मांझे के 59 रोल बरामद किए हैं।

उत्तर पश्चिम जिला में पुलिस ने महेंद्र पार्क इलाके में स्थित एक गोदाम का खुलासा किया है। पुलिस ने गोदाम पर छापा मारकर यहां से 205 कार्टून माल बरामद किया है। जिसमें 11760 चाइनीज मांझे के रोल थे। पुलिस ने जहांगीरपुरी निवासी अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि गोदाम मालिक नोएडा के एक सप्लायर से 400 कार्टून का खेप लेकर आया था। जिसे सप्लायर ने सूरत से खरीदा था। पुलिस गोदाम मालिक से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

वहीं दक्षिणी दिल्ली में पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाकर अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब 95 रोल मांझा बरामद किया है। द्वारका में बांका क्षेत्र से चार लोगों को मांझे के 41 रोल के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें