पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कालकाजी स्थित दो स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर, पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दोनों सेंटरों पर छापा मारा।
दिल्ली के कालकाजी इलाके में दो स्पा सेंटरों में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटरों में छापेमारी की। इस दौरान कुल 21 महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जिन्हें इस धंधे में फंसाया गया था। पुलिस ने दोनों सेंटरों के दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कालकाजी स्थित दो स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर, पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दोनों सेंटरों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने दोनों सेंटरों में नकली ग्राहक भेजकर भी पड़ताल की।
इस दोहरी कार्रवाई में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। दोनों स्पा सेंटरों से कुल 21 महिलाओं को बचाया गया। इन महिलाओं को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और कानून के अनुसार उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।